पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी- 141 का एक शावक गायब, प्रबंधन में हड़कंप

Wednesday, Mar 26, 2025-08:09 PM (IST)

पन्ना (टाइगर खान) : पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे प्रसिद्ध बाघिन पी-141 का एक शावक लापता होने से प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बाघिन पी-141 ने चौथी बार में चार शावको को जन्म दिया था, यह चारों शावक लगभग 7 से 8 माह उम्र के हो चुके थे और अक्सर चारों शावक आए दिन अपनी मां के साथ अठखेलियां करते पर्यटकों को नजर आते रहते थे। इसके वीडियो भी आए दिन वायरल होते रहते थे, लेकिन अब बाघिन पी- 141 के साथ केवल तीन शावक दिख रहे हैं। एक शावक पिछले लगभग एक माह से लापता बताया जा रहा है। जिससे पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

PunjabKesari

बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता तिर्की के निर्देश पर शावक की खोज में अधिकारी कर्मचारियों सहित हाथियों का दल जुटा हुआ है। फील्ड डायरेक्टर के द्वारा कर्मचारियों को फटकार लगाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। तीन हाथियों का दल पीपर टोला के घास मैदान में बाघिन पी- 141 के शावक को खोजने में जुटा है। लेकिन अभी तक शावक का कुछ पता नहीं चल सका।

वही इस पूरे मामले में फील्ड डायरेक्टर का कहना है कि कभी कभी बाघिन अपने बच्चों को खा भी जाती है। यह एक नार्मल प्रक्रिया है। फिलहाल जानकार महावतों की सहायता से शावक की सर्चिंग जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News