ASP अभिषेक महेश्वरी के घर CBI का छापा, घर किया सील, पुलिस महकमें में हड़कंप
Wednesday, Mar 26, 2025-05:53 PM (IST)

राजनांदगांव (देवेंद्र गोरले) : महादेव एप मामले में सीबीआई ने जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर दबिश दी तो वहीं अब दूसरी ओर सीबीआई की टीम ने प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारियों की ओर भी रुख किया है। आज सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन में पदस्थ एसपी अभिषेक महेश्वरी के घर पर छापामार कार्यवाही की है। सीबीआई की टीम ने राजनंदगांव कंचनबाग सनसिटी स्थित अभिषेक महेश्वरी के निवास पर छापा मारा।
आपको बता दें कि दो गाड़ियों में भरकर सीबीआई के अधिकारी राजनांदगांव पहुंचे और सनसिटी स्थित अभिषेक महेश्वरी के निवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए उनके घर को सील कर दिया।
अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके हिसाब से अभिषेक महेश्वरी का नाम महादेव एप मामले में आया है जिसको लेकर आज सुबह छापा पड़ा है, घर को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इनका नाम पहले भी महादेव एप में आ चुका है लेकिन सही मौके की तलाश की जा रही थी। इस कार्यवाही ने प्रशासन और पुलिस महकमें में हड़कंप मचा दिया है।