MP में चार दिन के लिए मौसम की बड़ी चेतावनी, इन जिलों में आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; रहें सावधान
Monday, Apr 06, 2026-07:57 AM (IST)
भोपालः मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। इन जनपदों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को करीब 24 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को राज्य के 24 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में जिलों में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई हैं। कल यानी मंगलवार 7 अप्रैल को राज्य में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। 10 अप्रैल तक प्रदेश में इसकी सक्रियता रहेगी। जिस वजह से मौसम लगभग खराब रहेगा।
यहां जानिए बड़े शहरों का तापमान
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल में 33.4°C 19.0°C
इंदौर में 32.8°C 20.0°C
जबलपुर में 34.5°C 20.6°C
ग्वालियर में 33.0°C 19.1°C
उज्जैन में 33.0°C 17.7°C

