शौच के लिए गए युवक पर तेंदुए ने अचानक किया हमला, पालतू कुत्ते ने दिखाई वफादारी मलिक की बचाई जान

Tuesday, Jul 01, 2025-02:37 PM (IST)

रायसेन। (शिवलाल यादव): कहते हैं पालतू कुत्ते अपने मालिक के प्रति बफादार होते हैं। इसका ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर पगनेश्वर में देखने को मिला। जब पगनेश्वर निवासी अर्जुन सिंह लोधी मंगलवार को सुबह करीब सात से आठ बजे शौच के लिए पहाड़ी से एकांत में जा रहे थे। उसी समय अर्जुन सिंह लोधी के ऊपर आदमखोर तेंदुए ने नुकीले पंजों से हमला कर दिया। 

PunjabKesariजिससे उन्हें गर्दन के पिछले हिस्से में और सीधे हाथ की कलाई पर गहरे घाव आए हैं। जैसे ही लहुलूहान हुए अर्जुन सिंह लोधी ने अपने घर के पालतू डॉग को जान बचाने आवाज लगाई तो वह तेंदुए की तरफ दौड़े। तो वह जंगल की तरफ भाग गया। 

स्थानीय लोगों ने तत्काल ही घायल अर्जुन सिंह लोधी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और वन विभाग को  सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश लगातार जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News