रायसेन में घर में लगी भीषण आग, 60 बकरियों की मौत

Sunday, Sep 22, 2024-08:05 PM (IST)

रायसेन। (शिवलाल यादव): मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम चांदबढ़ में बीती रात करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से अकील खान पुत्र इस्माइल खान के घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग की लपटें उठती देख परिजनों को नींद से जगाया और सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसने आकर आग को बढ़ने से रोका। लेकिन तब तक पूरा घर जलकर खाक हो चुका था। बेगमगंज पुलिस ने बताया कि घर में रखा घर गृहस्थी का सामान और घर के पिछले हिस्से में 60 बकरा बकरी भी आग की भेंट चढ़ गए। जिन्हें बचाया नहीं जा सका।

 वहीं आठ बकरा बकरी आग में झुलस गए। करीब इतने ही बकरा - बकरी दूसरे हिस्से में बंधें हुए थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। आपको बता दें की लोगों की सतर्कता से परिजन आग की चपेट में आने से बच गए। आग लगने का कारण अज्ञात है। लेकिन शक जाहिर किया जा रहा है कि किसी ने यह आग लगाई है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesariआग से घर गृहस्थी का सामान भी जल गया है करीब 10 लाख रुपए का नुकसान आंका जा रहा है। सूचना पर सुबह ग्राम पंचायत के सचिव संजय दुबे सरपंच सविता अहिरवार मौके पर पहुंचे। और हल्का पटवारी सहित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। अकील खान द्वारा थाने में बाकायदा इसकी रिपोर्ट की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News