Punjab Kesari MP ads

राज्य में वरिष्ठ अधिकारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, नई पोस्टिंग जॉइन करने निकले थे

Friday, May 08, 2026-11:06 AM (IST)

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां एक एसईसीएल अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हुई है। बताया गया कि अधिकारी प्रमोशन मिलने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। इसी बीच उनकी कार आगे चल रही पार्सल वाहने से जा टकराई। मृतक की पहचान एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी के रूप में हुई है।    

जानकारी के अनुसार, यह घटना बांगों थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-130 में चोटिया के पास हुई है। इस दौरान सिंगरौली जा रहे एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। तेज रफ्तार कार आगे चल रही पार्सल वाहन से जा टकराई। घटना इतनी भयानक थी कि  एसईसीएल अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अधिकारी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण त्यागीको हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) के पद पर प्रमोशन मिला था। वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर वाहन की भीषण टक्कर से उनकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

MLA प्रेमचंद ने जताया शोक
इस हादसे के बाद कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सोशल मीडिया में घटना पर किया शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- "एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक एवं हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News