Punjab Kesari MP ads

प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल का गठन,व्यापम का हुआ विलय, ये वरिष्ठ IAS अधिकारी बनी पहली अध्यक्ष,आदेश जारी

Monday, May 04, 2026-11:30 PM (IST)

(रायपुर): छतीसगढ़ में एक बड़ा आदेश जारी हुआ है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन कर लिया है और इस बाबत शासन ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश भी जारी कर दिया है। प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार “छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल” का विलय छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया गया है। IAS रेणु पिल्ले इसकी अध्यक्ष बनाई गई है।

 

PunjabKesari

राज्य शासन के जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 1991 बैच की  वरिष्ठ अधिकारी रेणु जी. पिल्ले  को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आपको बता दे कि मौजूदा समय में वे छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष तो है साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। इसके साथ ही  आदेश में साफ किया गया है कि इस जिम्मेदारी के साथ ही रेणु जी. पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी यथावत रहेंगी। लिहाजा ये एक बड़ी नियुक्ति मानी जा रही है।

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी  रेणु जी पिल्ले (Renu G. Pillay) को अस्थायी रूप से नए मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे फिलहाल व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं और माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। आदेश के मुताबिक वे नई जिम्मेदारी के साथ अपने वर्तमान प्रभार में भी बनी रहेंगी।

कौन है आईएएस अधिकारी रेणु जी पिल्ले ?

छत्तीसगढ़ कैडर की 1991 बैच की आईएएस अधिकारी रेणु जी पिल्ले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त रेणु अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। अंग्रेजी और तेलुगु में निपुण हैं। इनकी काम के प्रति निष्ठा और समर्पण उनके वर्तमान पद के लिए महत्वपूर्ण योगदान देती है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News