ट्रक ने बाइक को मारी दहलाने वाली टक्कर, सास-बहू और नातिन मौके पर खत्म,रिश्तेदारी में जा रहे थे अभागे

Thursday, Feb 12, 2026-07:36 PM (IST)

मुरैना (रोहित शर्मा): मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। दरअसल यहां  एक तेज रफ्तार ट्रक ने खतरनाक तरीके से बाइक सवारों को कुचल दिया जिससे मौके पर ही 3 की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से  घायल हो गया, घटना के बाद हाहाकार मच गया। इस भीषण टक्कर में सास-बहू और नातिन की मौके पर ही मौत हो गई।

भीषण टक्कर में सास-बहू और नातिन की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर अंबाह बायपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

परिवार के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक हिगोना खुर्द निवासी रामबरन सेंगर अपने परिवार के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जौरा जा रहे थे। लेकिन इससे पहले वो रिश्तेदारों के यहां पहुंचते बहुत दुखद हादसा हो गया। इसी दौरान अंबाह बायपास के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामरती पत्नी रामबरन सेंगर, बहू पूनम और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि रामबरन सेंगर घायल हो गए।

इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सीएसपी, टीआई सिविल लाइन, टीआई कोतवाली सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News