55 हजार का इनामी आरोपी किस्सू गिरफ्तार, रामलला के दरबार से पकड़कर कटनी लेकर आई पुलिस

5/22/2024 1:40:11 PM

कटनी (संजीव वर्मा): कटनी जिले का कुख्यात आरोपी किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी को कटनी पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार किया है। किस्सू तिवारी के खिलाफ करीबन 22 संगीन धाराओं में अपराध पंजीबद्ध है, जिसमें से एक जबलपुर के कोतवाली थाने में और एक इंदौर के थाना तुकोगंज में मामला दर्ज है। किस्सू तिवारी पर हत्या जैसे 22 संगीन मामले दर्ज है। साथ ही कुख्यात बदमाश किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी के ऊपर 55 हजार का इनाम भी घोषित था।

PunjabKesari

कटनी जिले के एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी के खिलाफ 1987 में कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था और इससे पहले जबलपुर के कोतवाली थाने में 1985 में भी हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा इंदौर जिले तुकोगंज थाने में भी एक गंभीर मामला दर्ज है। किस्सू के ऊपर कटनी, जबलपुर, इंदौर सहित कुल 22 मामले दर्ज है। 2021 में कोर्ट द्वारा स्थाई वारंट जारी हुआ था जिसके बाद से वह फरार चल रहा था, किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी की गिरफ्तारी के लिए कटनी पुलिस 2021 से उसके निवास स्थान हीरागंज मित्तल एनक्लेव, ग्राम हिरवारा, शाहडार रिसोर्ट स्लीमनाबाद, जबलपुर सिहोरा के अलावा कई जगहों में तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी लगातार फरार चल रहा था। साथ ही कुख्यात बदमाश किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी के ऊपर 55 हजार का इनाम भी घोषित था।

PunjabKesari

एसपी के मुताबिक आरोपी किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी के विरुद्ध जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट में आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए 18 सदस्यीय टीम गठित कर देश के कई कोनों में कुख्यात आरोपी किस्सू ऊर्फ किशोर तिवारी की तलाश की गई। इसी बीच मुखबिरों की सूचना पर कटनी पुलिस अयोध्या के लिए रवाना हुई और राम लला के दर्शन करने पहुंचे किस्सू ऊर्फ किशोर को अरेस्ट कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News