Punjab Kesari MP ads

हाजिरी लगाकर गायब रहने वाले 12 शिक्षकों पर गिरी गाज, DEO ने थमाए कारण बताओ नोटिस

Tuesday, Jun 23, 2026-02:07 PM (IST)

मुरैना (रोहित शर्मा) : मुरैना में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली "हाजिरी लगाकर गायब हुए शिक्षक" कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के उपस्थिति रजिस्टरों की जांच कराई। जांच में कई शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद विभाग ने 12 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

नोटिस में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया के जरिए मामला उठा था जिसकी जांच की गई, जिसमें संबंधित शिक्षकों की विद्यालय से अनुपस्थिति सामने आई। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

नोटिस जारी किए गए शिक्षकों के नाम

वंदना तोमर – प्रधानाध्यापक (प्रा.शा.) गोपालपुरा नवीन, मुरैना
नीरू शर्मा – प्रधानाध्यापक, माध्यमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी, मुरैना
राजकुमारी शर्मा – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
रामनरेश शर्मा – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
रेखा टैगोर – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
नीलम शर्मा – उच्च प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
केदार शर्मा – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
अजय दंडोतिया – माध्यमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
शैलेन्द्र कुमार शर्मा – माध्यमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
रामप्यारी माहौर – सहायक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
अर्चना तोमर – प्राथमिक शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना
मनोज शर्मा – एफटीओ/शिक्षक, चंबल कॉलोनी, मुरैना

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के सरकारी स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और फर्जी उपस्थिति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News