बिजली चोरी कर रहे शख्स के घर पहुंची विद्युत टीम ने जब लाइट काटी और केस बनाया तो गुस्सा से पागल हुआ शख्स, डंडे से तोड़ डाला मीटर
Thursday, Feb 12, 2026-11:47 PM (IST)
सीहोर (धर्मेंद्र राय): सीहोर से चोरी और सीनाजोरी का एक बड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर बिजली चोरी कर रहे शख्स के घर विद्युत मंडल की विजिलेंस टीम पहुची को उसने बवाल कर दिया और खूब हंगामा किया। दरअसल स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ता को जब विद्युत मंडल की विजलेंस टीम में पकड़ा तो पहले तो उपभोक्ता ने टीम से बहस बाजी की। लेकिन जब विजलेंस ने केस बनाया और उपभोक्ता की लाइट काट दी तो उपभोक्ता गुस्से से पागल हो गया और इतना तैश में आ गया कि डंडे से स्मार्ट मीटर ही तोड़ दिया
तैश में आकर डंडे से स्मार्ट मीटर ही तोड़ दिया
जी हां युवक ने स्मार्ट मीटर को डंडे मार मार मार कर तोड़ दिया और टीम ने पूरा वीडियो बना लिया। युवक ने बिजली विभाग की टीम के साथ गाली गलौज और अभद्रता भी की। जहीर अहमद नाम के युवक ने ये अपराध किया है। इसको लेकर बिजली विभाग ने जमशेद नगर निवासी जहीर अहमद के खिलाफ थाने में शिकायत की है। विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई मांगी है। इस घटना क्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक जहीर की पूरी करामात देखी जा रही है।

