50 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले डाटा मैनेजर को सिखाया गया सबक,  हुआ सख्त एक्शन

Saturday, Feb 07, 2026-03:31 PM (IST)

(छिंदवाड़ा): मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दिनों लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए डाटा मैनेजर को पकड़ा था। अब उस पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई गई है और जबलपुर अटैच कर दिया गया है।गौर करने वाली बात है कि रिश्वतखोर डाटा मैनेजर जितेंद्र यदुवंशी को लोकायुक्त ने पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। अब डाटा मैनेजर पर आगे की कार्रवाई हुई है।

3 फरवरी  को रंगे घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा था डाटा मैनेजर  

आपको बता दें कि  छिंदवाड़ा में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने CMHO कार्यालय में NHM में पदस्थ संविदा डाटा मैनेजर जितेंद्र यदुवंशी को 3 फरवरी  को रंगे घूस लेते पकड़ा था।  पहले सीएमएचओ नरेश गुत्राड़े ने नोटिस जारी किया था। अब विभाग ने आदेश जारी करते हुए जितेंद्र यदुवंशी को सीएमएचओ कार्यालय जबलपुर पदस्थ किया गया है, जो शासकीय कार्य तो नही कर सकेंगे, उन्हें वेतन भी आधा ही मिलेगा।

रोहना कला स्वास्थ्य केंद्र से संजीवनी क्लीनिक में अटैचमेंट कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी

आपको बता देते हैं कि जितेंद्र यदुवंशी ने किडनी पेशेंट एवं  दिव्यांग नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा बडघटे से रोहना कला स्वास्थ्य केंद्र से पास की संजीवनी क्लीनिक में अटैचमेंट कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। इसी को लेकर शिकायत करने पर लोकायुक्त जबलपुर ने कार्रवाई की थी।

पुष्पा वडघरे नर्सिंग आफिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहनाकला ब्लॉक पिण्डरईकला में पदस्थ हैं। उनकी पदस्थापना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संजीवनी क्लीनिक में कराने के बदले आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी के द्वारा 50 हजार की घूस मांगी गई थी। लिहाजा अब डाटा मैनेजर पर आगे की कार्रवाई हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News