BJP के छुटभैया नेता कर रहे अवैध कब्जे! राजस्व विभाग के अधिकारियों कं फूल रहे हाथ पैर

5/31/2021 4:39:06 PM

लखनादौन (पवन डेहरिया): प्रदेश के मुखिया भले गला फाड़-फाड़ के चिल्लाते हों और भू माफियाओं को 10 फीट गहरे गड्ढे में गड़ा देने की भी बात करते हों, लेकिन उनके ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम शिवराज को ठेंगा दिखाकर अवैध कारोबार में लिप्त देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के राज में पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा जो मुहिम चलाई गई थी। भू माफियाओं के खिलाफ जिसमें अच्छे-अच्छे नेताओं के अवैध कब्जों पर अवैध उत्खनन पर प्रशासन का बुलडोजर और डंडा बखूबी से चला था। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी गला फाड़-फाड़ के चिल्लाते नजर आते हैं। लेकिन उनके ही भाजपा के कार्यकर्ता और छुटभैया नेता अक्षय अवधिया की दबंगई इतनी है, कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर रातों-रात मकान निर्माण कार्य कर रहा है, और प्रशासन, ग्रामपंचायत बाड़ी मूकदर्शक बनी हुई है। हालांकि शिकायत पर लखनादौन राजस्व विभाग ने नोटिस तो जारी किया था। परंतु अक्षय अवधिया की दबंगई के आगे राजस्व विभाग के भी हाथ पैर फूल रहे हैं। जबकि प्रशासन दूसरों के मकान निर्माण पर रोक लगा रही है, और सामग्री भी जब्त कर ले जाते हैं। पर इन भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर कार्यवाही क्यों नहीं हो पा रही है। ये समझ से परे है।

PunjabKesari, न

हम बात कर रहे हैं सिवनी लखनादौन के आदेगांव ग्रामपंचायत की, जहां पर गांव के चारों और नेताओं के ही अवैध खनन और अवैध कब्जा  है। आदेगांव के बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी शासकीय भूमि पर कमलेश अवधिया बम्बई वाले और अक्षय अवधिया पिता धर्मेंद्र अवधिया द्वारा कब्जा कर मकान निर्माण कार्य धड़ल्ले से रात दिन कर रहे हैं, और प्रशासन हाथ में हाथ धरे बैठी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भाजपा के छुटभैया नेताओं के ऊपर कार्रवाई होगी, क्या शासकीय भूमि से इनके अवैध कब्जे हटाए जाएंगे?  हालांकि हमेशा से देखा गया कि प्रशासन गरीबों के आशियाने पर ही बुलडोजर चलता पाया है। जो दो वक्त की रोटी भी नहीं कमा पाते और ना ही अपने परिवारों का पेट भर पाते उनके ऊपर ही राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन कार्रवाई क्यों करता है। ये समझ से परे है? हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि क्या अब राजस्व विभाग इनके ऊपर कोई कार्रवाई करता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News