Punjab Kesari MP ads

जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एडवोकेट रतन सिंह यादव की गोली मारकर हत्या

Monday, Jul 20, 2026-07:06 PM (IST)

डबरा (भरत रावत) : ग्वालियर जिले के डबरा में जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। भितरवार थाना क्षेत्र के हरसी रोड पर खेत पर गए एडवोकेट रतन सिंह यादव को कथित तौर पर उनके परिवारजनों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, एडवोकेट रतन सिंह यादव अपने खेत पर पहुंचे थे, तभी हरसी रोड पर जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि उनके चचेरे भाई राकेश यादव, भतीजे राहुल यादव और गब्बर सिंह रावत ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। रतन सिंह यादव के शरीर में तीन गोलियां लगीं। उन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भितरवार थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News