9 साल बाद बदला मंदसौर कांग्रेस का जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक को दिया गया पद

Monday, Jun 22, 2020-08:16 PM (IST)

मंदसौर(प्रीत शर्मा): कांग्रेस द्वारा लंबे समय बाद मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष को बदला गया है, जिला अध्यक्ष की सीट पर काबिज़ गांधीवादी विचारधारा के नेता प्रकाश रातडिया से यह पद लेकर पूर्व विधायक नव कृष्ण पाटिल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, आमतौर पर प्रदेश से होने वाली जिला अध्यक्ष की नियुक्ति इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय से की गई है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, COngress, Mandsaur

मंदसौर जिलाध्यक्ष के पद पर करीब 9 साल से काबिज़ प्रकाश रातड़िया को AICC (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ) ने हटाते हुए मंदसौर के पूर्व विधायक रहे नवकृष्ण पाटिल को यह जवाबदारी सौंप दी है। सन 1980 में युवा राजनीति से शुरुवात करते हुए नवकृष्ण पाटिल सन 1998 में बीजेपी को 10 हजारों मतों से हराते हुए विधायक चुने गए थे। फिलहाल वर्तमान में भी वह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, COngress, Mandsaur

ऐसा बताया जाता है कि पूर्व अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया की गांधीवादी छवि होने के कारण वह जिले में कांग्रेस की चुनौतियों को कम नहीं कर पाए इसी कारण जिले में कांग्रेस कुछ खास नहीं कर पाई है। फिलहाल नए अध्यक्ष बने नवकृष्ण पाटिल के सामने भी चुनौतियां कम नहीं है, उनके जिलाध्यक्ष बनते ही जिले की सुवासरा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। फिर जिले में बीजेपी को पटखनी देकर कांग्रेस को उभारना भी उनके लिए एक चुनौती होगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News