कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, अब BJP प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट से मचा हड़कंप
Wednesday, Dec 12, 2018-10:20 AM (IST)

भोपाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सरकार बनाने के दावे को लेकर राज्यपाल से मिलने के समय मांगने के बाद अब बीजेपी ने भी हलचल मचा दी है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश ने कांग्रेस के दावे पर सवाल उठाये हैं। राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है। कई निर्दलीय और अन्य बीजेपी के संपर्क में हैं। कल राज्यपाल महोदया से मिलेंगे। राकेश सिंह के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मतगणना से पहली रात कयामत की रात थी। लेकिन आज की रात भी कयामत की रात से कम नहीं है। दोनों ही पार्टियों में जोड़तोड़ के गणित को लेकर जमकर सियासत हो रही है।अब देखना होगा निर्दलीय किसके साथ जाते हैं, क्यूोंकि दोनों ही पार्टियों को बहुमत नहीं मिला है|
प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है ।
— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) December 11, 2018
कई निर्दलीय और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं।
कल राज्यपाल महोदया से मिलेंगे।
इससे पहले कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कांग्रेस को सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने का दावा किया है। कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस के प्रेसिडेंट की हैसियत से राज्यपाल को चिट्ठी भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, बस औपचारिक घोषणा का इंतज़ार है। कमलनाथ ने निर्दलीय विजेताओं का समर्थन मिलने का दावा किया। इसी समर्थन के आधार पर कमलनाथ ने राज्यपाल को कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सरकार बनाने के लिए यह एक तरह की नियम प्रक्रिया है, जिसके चलते कमलनाथ कोई चूक और देरी नहीं करना चाहते। जिसके चलते देर रात उन्होंने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है।
यह है अंतिम आंकड़ा
बीजेपी : 109
कांग्रेस : 114
बसपा: 02
सपा : 01
निर्दलीय : 04