Punjab Kesari MP ads

Gold-Silver Price: कल की ऐतिहासिक गिरावट के बाद आज ऐसे हुए सोना-चांदी के हाल, ये हैं नई कीमतें

Friday, Mar 20, 2026-08:01 PM (IST)

(डेस्क): अमेरिका इजराइल और ईरान युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बाद कीमती धातुओं का भाव लगातार टूट रहा है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन मतलब कि वीरवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी( MCX) पर गोल्ड-सिल्वर (Gold Price) कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान चांदी की कीमतों में करीब 12 फीसदी तक की गिरावट आई, जबकि सोना भी लगभग 6 फीसदी टूट गया था। इस गिरावट के चलते चांदी करीब 29,000 रुपये प्रति किलो और सोना 9,000 रुपये से अधिक सस्ता हो गया।

शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में आया सुधार

वहीं शुक्रवार को बाजार में कुछ स्थिरता लौटी और दोनों धातुओं के दाम में हल्की बढ़त देखी गई। शाम 5  बजे के आसपास MCX पर अप्रैल वायदा में 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1,536 रुपये बढ़कर 1.46 लाख रुपये तक पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 427 रुपये के उछाल के साथ 2,31,887 रुपये प्रति किलो पर पहुंची।

जनवरी महीने  में सोना और चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे लेकिन अब मौजूदा स्तर पर सोना करीब 47,000 रुपये और चांदी लगभग 1.89 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

वहीं  वैश्विक स्तर पर भी दोनों धातुओं के दामों में कमजोरी बनी हुई है। डॉलर की मजबूती का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है, जिससे इन धातुओं में दबाव बना हुआ है। और ऐसी कीमतें देखन को मिल रही है।

गिरावट के पीछे  विशेषज्ञ कई प्रमुख केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कटौती नहीं करने को बड़ी वजह बता रहे है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है, इसके अलावा वैश्विक तनाव और युद्ध से निवेशकों का रुझान सुरक्षित समझे जाने वाले डॉलर की ओर बढ़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News