AIG पर शादी का झांसा देकर रे*प का आरोप, कई होटलों में युवती संग संबंध बनाने का गंभीर आरोप; नए सिरे से जांच में जुटी पुलिस
Saturday, Jul 18, 2026-06:14 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एआईजी पर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाएं गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, भोपाल में पीटीआरआई में पदस्थ एआईजी राजेश कुमार मिश्रा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेश कुमार मिश्रा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बताया कि पहली बार श्यामला हिल्स क्षेत्र के एक हैरिटेज होटल में उसके साथ संबंध बनाएं गए। मना करने पर जल्द शादी करेंगे का झांसा दिया गया था।
पीड़िता का आरोप है कि अलग-अलग जगहों पर उसके साथ संबंध बनाए्ं गए। मामले में पुलिस होटल रिकॉर्ड, दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए है। विभागीय जांच रिपोर्ट पहले ही अधिकारी और पीड़िता के जयपुर, भोपाल, दिल्ली और मुंबई के होटलों में साथ ठहरने की पुष्टि कर चुकी है। हालांकि अब पुलिस इन सभी तथ्यों का स्वतंत्र सत्यापन करेगी और आपराधिक जांच के तहत नए सिरे से साक्ष्य जुटाएगी।

