हाथ में शराब का गिलास और दो युवतियां! अश्लील हरकतें करते दिखा सरकारी कर्मचारी, महकमें में हड़कंप
Thursday, Feb 05, 2026-07:50 PM (IST)
मंडला (अरविंद सोनी) : एक हाथ में शराब का गिलास, दूसरे महिला की कमर में...ये कोई फिल्मी सीन नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के एक सरकारी अधिकारी का है। जो एक बंद कमरे में अश्लीलता का हिस्सा बना है और शराब के नशे में ये भी भूल गया कि उनकी ये हरकतें अगर किसी ने देखी तो क्या होगा। खैर उनका वीडियो शूट हुआ और वायरल भी हुआ। वायरल वीडियो में शराब के नशे में धुत कंप्यूटर ऑपरेटर युवतियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है वायरल वीडियो
एक कमरे में महफिल सजी हुई है। कुछ और भी नौजवान वीडियो में दिख रहे हैं, जिनके हाथों में शराब के गिलास हैं। दो युवतियां डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इन दोनों युवतियों के बीच एक युवक नशे में टुन अश्लील हरकतें करते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कंप्यूटर ऑपरेटर मोहगांव जनपद के लैम्पस सोसायटी में पदस्थ है। हालांकि पंजाब केसरी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अश्लील हरकतें करता दिखाई देता है ऑपरेटर
वीडियो में कंप्यूटर ऑपरेटर शराब पीता ही नहीं दिखा, बल्कि दोनों डांस करती युवतियों के साथ अश्लील हरकतें करता भी दिखाई दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर की हरकतों से युवती असहत नजर आती है।

