राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! इस IAS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी
Wednesday, Feb 11, 2026-12:31 PM (IST)
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 2006 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, अंकित आनंद अपने वर्तमान पद के दायित्वों के साथ-साथ अब CRDA के CEO की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। माना जा रहा है कि राजधानी क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
CRDA राजधानी क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लानिंग और विकास परियोजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अनुभवी अधिकारी को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सरकार के इस निर्णय के बाद राजधानी क्षेत्र की विकास योजनाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

