MP के पूर्व रिटायर IAS ने अब ब्राह्मणों की “शिखा” को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान,जानें क्या बोले

Thursday, Feb 05, 2026-07:49 PM (IST)

(डेस्क): मध्यप्रदेश में लगातार ब्राह्मणों पर टिप्पणियों का दौर जारी है। अधिकारी से लेकर नेता और दूसरे वर्ग ब्राह्मणों को लेकर बयान दे रहे हैं। कोई ब्राह्म्णों के समर्थन में बोल रहा है तो कोई सवाल उठा रहा है।ब्राह्मणों पर नकारात्मक बयानों के साथ ही सकारात्मक बयान भी सामने आ रहे हैं।  एमपी कैडर के रिटायर आईएएस अधिकारी नियाज खान लगातार ब्राह्मण वर्ग के लिए मोर्चा खोले रखते हैं , इसी क्रम में उन्होंने एक और बयान दिया।

PunjabKesari

ब्राह्मण वर्ग के पक्षधर बनकर फिर सामने आए नियाज खान ने ब्राह्मणों की शिखा पर अहम बयान दिया है। रिटायर आईएएस नियाज खान ने कहा है कि शिखा का अपमान या अपवित्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ऐसा होने पर ब्राह्मण को तुरंत कानूनी कार्यवाही करना चाहिए। शिखा का अपमान करने वालों पर पर तुंरत कानूनी कार्रवाई ब्राह्मणों को करनी चाहिए।  रिटायर आईएएस नियाज खान ने कहा कि  ब्राह्मण नफरत का शिकार न हों, न लोगों को नफरत फैलाने दें

शिखा का अपमान करे तो ब्राह्मणों को फौरन कानूनी एक्शन लेना चाहिए

पूर्व आईएएस नियाज खान ने X पर पोस्ट करते हुए ब्राह्मणों की शिखा का महत्व बताया है। नियाज खान ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि वेदों में स्पष्ट कहा गया है ब्राह्मणों के लिए शिखा रखना अनिवार्य है। लेकिन शिखा का अपमान या अपवित्रता बर्दाश्त न करें। अगर  कोई ब्राह्मणों की शिखा का अपमान करे तो ब्राह्मण तुरंत कानूनी एक्शन लें।

गौर करने वाली बात है कि  नियाज खान शुरु से ही ब्राह्मणों के योगदान और महत्व को लेकर समर्थन करते रहते हैं। वे ब्राह्मणों को सनातन संस्कृति का सरंक्षक बताते आए हैं। नियाज खान ब्राह्मणों को ज्ञान की खान बताते हैं। नियाज खान ब्राह्मणों पर एक उपन्यास भी लिख चुके हैं। अब नियाज खान ने ब्राह्मणों को शिखा के अपमान पर कानून एक्शन लेने की सलाह दी है और किसी भी सूरत में अपमान न सहने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News