Punjab Kesari MP ads

इन कांग्रेस नेताओं को मिला बेहतर परफॉर्मेंस का इनाम, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Tuesday, Aug 11, 2026-05:09 PM (IST)

दतिया : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दतिया जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से जारी इस सूची में दो पुराने और नए चेहरों को जगह दी गई है।

अशोक दांगी को फिर सौंपी कमान

नई कार्यकारिणी में अशोक दांगी को पुनः जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दांगी के नेतृत्व में पार्टी ने बीते उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया था। उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

अशोक श्रीवास्तव बने मीडिया प्रभारी

वहीं अशोक श्रीवास्तव को भी पुनः जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और मीडिया में पकड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

अन्य कार्यकर्ताओं को मिले नवीन पद

प्रदेश संगठन ने इस बार कार्यकारिणी में युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया है। कई नए चेहरों को उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और अन्य पदों पर नियुक्त किया गया है। पार्टी ने उन कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया है जिन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन के लिए मेहनत की है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

जिलाध्यक्ष की पुनर्नियुक्ति और नई कार्यकारिणी की घोषणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे सामूहिक नेतृत्व में काम करते हुए पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे और आगामी चुनावों में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News