सहायक भू-अभिलेख अधीक्षक ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

12/20/2019 1:59:40 PM

छिंदवाड़ा (शाहुल सिंह): मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सहायक भू- अभिलेख अधीक्षक प्रवीण मरावी की गुरुवार रात मौत हो गई। वहीं उनकी मौत के पीछे की मुख्य वजह आत्महत्या बताई जा रही है। देर रात उन्हें गंभीर हालत में बस स्टैंड स्थित आंनद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इसके बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बुलाए गए उन्होंने भी जांच के बाद मौत की पुष्टि कर दी। अस्पताल परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ था।

PunjabKesari

कलेक्ट्रेट की भू- अभिलेख शाखा में सहायक भू- अभिलेख अधीक्षक प्रवीण मरावी को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया था। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें इसी शाखा में कुछ समय तक अटैच करके रखा गया था। हाल ही में उन्हें सौसर स्थानांतरित किया गया था, लेकिन उन्होंने सौसर का प्रभार नहीं लिया था।

PunjabKesari

गुरुवार देर रात प्रवीण मरावी को बेहोशी की हालत में एक निजी क्लीनिक पर ले जाया गया हालत में सुधार नहीं होने पर आनंद अस्पताल लाया गया। वहीं मृतक की बहन ने आरोप लगाया है कि उनके भाई पर फर्जी नियुक्ति को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। मृतक की बहन का आरोप है कि एक फर्जी नियुक्ति के लिए प्रशासन लगातार उन पर दबाव बना रहा था। वहीं फर्जी नियुक्ति से इनकार करने के बाद प्रवीण मरावी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं नियुक्ति के मामले में उन्हें निलंबित भी कर दिया गया था।

PunjabKesari

वहीं एडीएम राजेश शाही ने इस पूरे मामले में बताया कि हमारे एक सहयोगी अधिकारी की मौत हुई है। इसमें प्रताड़ना का आरोप जैसा कुछ भी नहीं है। निलंबन एक सामान्य प्रक्रिया है जिसे प्रताड़ना से जोड़ना गलत है। बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने मौके पर पहुंचकर परिवार को न्याय दिलाने की बात कही है। वहीं सरकार के ऊपर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा और कहा कि भ्रष्टाचार जिले में चरम पर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News