जबलपुर के सहायक जेल अधीक्षक पर साथी महिला प्रहरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

11/23/2019 3:23:17 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): सिवनी की जिला जेल के जेलर प्रशांत चौहान पर अपने ही विभाग की एक महिला जेल प्रहरी के साथ दैहिक शोषण करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने उनके खिलाफ जबलपुर सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन पुलिस ने जेलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी कर दी है।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला
प्रशांत चौहान साल 2016 में जबलपुर की नेताजी सुभाष चंद्र बोस जेल सहायक अधीक्षक पदस्थ थे। उन्होंने उन दिनों जेल की प्रहरी रही महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसका दैहिक शोषण किया। यह सिलसिला करीब 4 साल तक चल चलता रहा इस दौरान सहायक जेलर प्रशांत चौहान का तबादला सिवनी हो गया और महिला प्रहरी का ट्रांसफर नरसिंहपुर कर दिया गया। प्रेमी युगल के अलग-अलग तबादले के बाद महिला प्रहरी ने शादी का दबाव बनाया मगर प्रशांत ने वादा करने के बाद भी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

PunjabKesari

फरियादी महिला प्रहरी ने इसकी शिकायत एसपी से की और सहायक जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक मुश्किलों का हवाला देते हुए सहायक जेलर लंबे समय से शादी का वादा करता रहा और जब महिला ने दबाव बनाना शुरू किया तो उसने 15 नवंबर की तारीख शादी के लिए तय की लेकिन इस बीच उसने दूसरी युवती से सात फेरे ले लिए।

PunjabKesari

एसपी अमित सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। 
15 दिन की छुट्टी पर जेलर
जेलर चौहान हाल ही में 15 दिनों का छुट्टी लेकर कहीं चले गए। इधर जेल अधीक्षक अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि चौहान ने अपने पिता के स्वास्थ्य का हवाला देकर अवकाश लिया है। उनका मोबाइल भी बंद है। बताया गया कि जेलर शुरू से ही अक्सर अवकाश लिया करते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News