मंडी में अव्यवस्था पर गिरी गाज, सहायक उपनिरीक्षक टिमरनी अटैच!

Wednesday, Nov 12, 2025-04:11 PM (IST)

हरदा। (राकेश खरका): खिरकिया कृषि उपज मंडी समिति में आदिवासी अंचल से आने वाले किसानों को सुविधा प्राप्त नहीं हो रही थी, जिसके चलते मंडी के कार्यों में असुविधाएँ उत्पन्न हो रही थीं। इस संबंध में बार-बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बाद मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने कार्रवाई की है।

बोर्ड ने कृषि उपज मंडी समिति खिरकिया के सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार राजपूत का अस्थायी तबादला (अटैचमेंट) कर दिया है। उन्हें अब कृषि उपज मंडी समिति टिमरनी, जिला हरदा में कार्य संपादित करने का आदेश दिया गया है।

यह आदेश कार्य सुविधा की दृष्टि से जारी किया गया है। अशोक राजपूत को अगले आदेश तक टिमरनी मंडी समिति में अपनी सेवाएँ देनी होंगी।

यह आदेश प्रबंध संचालक द्वारा अनुमोदित किया गया है तथा उप संचालक (स्थापना), मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल द्वारा जारी किया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक अशोक राजपूत, जो खिरकिया मंडी में प्रभारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें मंडी बोर्ड के आदेशानुसार टिमरनी के लिए रिलीव किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News