Punjab Kesari MP ads

बड़वानी में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत 11 घायल

Monday, Apr 01, 2024-07:58 PM (IST)

बड़वानी (संदीप कुशवाह): सेंधवा से डही जा रही यात्री बस बड़वानी थाना क्षेत्र के ग्राम बालकुआं के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 22 वर्षीय युवती सारिका पिता दिनेश निवासी ग्राम पिसनावल की मौत हो गई है वही करीब 11 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही बड़वानी विधायक और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

PunjabKesari

बता दें कि बस में करीब 30 लोग सवार थे। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। बता दें कि बस क्रमांक एमपी 46 पी-0415 आल इंडिया बस सर्विस की बस सेंधवा से डही जा रही थी। जिसमें करीब 30 यात्री बड़वानी और डही के लिए सवार थे। बस ग्राम बालकुआं में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की रफ्तार तेज बताई जा रही है। बस पलटने की सूचना जैसे ही शहर कोतवाली थाना को मिली तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य में जुट गई। घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News