परेशानी के चलते 2 महिलाओं ने खुद को जलाया

7/30/2018 3:21:22 PM

रीवा :आए दिन महिलाएं खुद को आग के हवाले कर मौत को गले लगा रही हैं। घरेलू कलह के चलते दो अलग-अलग घटनाओं में आग से जलने के कारण एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी घटना में जली महिला की हालत गंभीर है।

PunjabKesari

परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
घरेलू विवाद के चलते आरती साकेत पत्नी उमेश साकेत 24 वर्ष निवासी सरिया थाना रामनगर ने खुद को आग लगा लिया। गंभीर रूप से जली महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार घर में होने वाले छोटे-छोटे विवाद को लेकर अक्सर कहा-सुनी हो रही थी। शायद यही विवाद महिला की आत्महत्या का कारण बन गया। वहीं आरती के भाई कौशल साकेत का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जला दिया है। उसने बताया कि घटना की रात घर में विवाद हुआ था और इसकी जानकारी बहन ने फोन से उसे दी थी।

PunjabKesari

प्रताड़ना के चलते लगाई आग
इसी तरह जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत शंकरपुर गांव निवासी मनोर यादव पत्नी राकेश यादव 26 वर्ष ने अपने घर में कैरोसीन डालकर आग लगा ली है। इस घटना में भी घरेलू कलह को कारण बताया जा रहा है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने सास-ससुर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा विवाह के बाद से ही उसे तरह-तरह के ताने दिए जा रहे थे। आए दिन उसे परेशान किया जा रहा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News