Punjab Kesari MP ads

वेतन भुगतान के लिए रिश्वत मांगने वाले BEO निलंबित, सागर कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई

Thursday, Mar 28, 2024-06:59 PM (IST)

सागर: मध्यप्रदेश के सागर कमिश्नर डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत ने छतरपुर जिले के प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) गौरीहार ऋषि कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों गौरीहार का रिश्वत मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एवं सहायक संचालक, सहायक लेखाधिकारी के संयुक्त दल ने उक्त मामले की जांच की।

PunjabKesari

जांच में प्रभारी प्राचार्य शास.उ.मा.वि. गौरीहार एवं प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौरीहार ऋषि कुमार त्रिपाठी को प्रथम दृष्टि में दोषी पाए गए। जांच प्रतिवेदन के जांच में पता चला कि रेखा भुरजी का वेतन माह अगस्त 2023 से फरवरी 2024 तक का वेतन माह मार्च 2024 में होने से प्रदर्शित होता है कि ऋषि कुमार त्रिपाठी द्वारा वेतन भुगतान के लिए राशि न दिये जाने के कारण संबंधित को विलंव से भुगतान किया गया है। वेतन भुगतान के संबंध में कथित पैसे मांगे जाने संबंधी वायरल हुए आडियो के संबंध में त्रिपाठी के मोबाइल डिटेल्स का परीक्षण करने पर कॉल डिटेल्स हटाया जाना पाया गया है। जांच में सोशल मीडिया/वाट्सएप पर नवनियुक्त शिक्षक से पैसे मांगे जाने संबंधी वायरल ऑडियो की प्रथम द्दष्टया पुष्टि पाई गई है। ऋषि कुमार त्रिपाठी का उक्त कृत्य गंभीर अनियमितता, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता का धोतक एवं पदीय कर्तव्यों के प्रतिकूल होकर म0प्र0 सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में त्रिपाठी का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर नियत किया गया हैं। निलंबन अवधि में त्रिपाठी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News