Punjab Kesari MP ads

भिलाई नगर निगम में निजी एजेंसी की एंट्री के बाद बिगड़े हालात, वेतन के लिए मुंह सुखाए फिर रहे कर्मचारी

Wednesday, Nov 23, 2022-04:39 PM (IST)

दुर्ग (के. प्रदीप): भिलाई में वेतन को लेकर लेट लतीफी के खिलाफ आज गुस्सा फूट पड़ा। निगम के कर्मचारियों ने मुख्य कार्यालय के बाहर धरना दिया। निगम के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर कर्मचारियों की नाराजगी बरस पड़ी।‌ कार्यालयीन कामकाज ठप्प हो जाने से लोगों को अपने काम निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 2 महीने से वेतन न मिलने से परेशान निगम भिलाई के कर्मचारी बुधवार की सुबह से विरोध स्वरुप निगम मुख्यालय के सामने फिर से धरने पर बैठ गए।  

वेतन देन के लिए नहीं बचा पैसा 

भिलाई नगर निगम कर्मियों को इससे पहले दीपावली के मद्देनजर संचित निधि से वेतन का भुगतान किया गया था। इसके बाद अक्टूबर महीने में वेतन देने के लिए निगम के खजाने में रुपये बचे ही नहीं। अक्टूबर जैसे तैसे बिना वेतन बीता और फिर यह महीना भी धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। लेकिन कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिससे नाराज निगम कर्मी आज फिर धरना प्रदर्शन करते हुए निगम मुख्यालय के बाहर बैठ गए। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों अधिकारियों का माह अक्टूबर का वेतन भुगतान आज तक नहीं किया गया है।

निजी एजेंसी ने बिगाड़ा खेल!  

सप्ताह भर में नवंबर महीने पूरा हो जाएगा। लंबित वेतन के संबंध में विगत 10 नवम्बर को समीक्षा बैठक से लेकर आज तक संघ समय-समय पर आयुक्त और महापौर से लगातार अनुरोध करता रहा है लेकिन परिणाम जीरो रहा है। नगर निगम की आर्थिक स्थिति खराब होने का अहम कारण राजस्व वसूली की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दिए जाने के निर्णय को माना जा रहा है। लेकिन प्रशासन की अपनी मनमानी है। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत हो रही है। इससे पहले किसी तरह संचित निधि से वेतन भुगतान किया गया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News