Punjab Kesari MP ads

भोपाल: सिंध होटल संचालक की कार पर हमला, सोने की चेन लूटने और धारदार हथियार से वार करने का आरोप

Friday, Jul 03, 2026-05:25 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में सिंध होटल के संचालक पर हमला और लूट के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

पीड़ित के अनुसार, वह अपने होटल से लाल घाटी स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान शाहजहाबाद स्थित डीसीपी जोन 3 ऑफिस के पास तीन युवक उनसे टकरा गए। आरोप है कि टकराने के बाद युवकों ने उनकी कार के शीशों पर डंडों से हमला किया और गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर वार करने का भी प्रयास किया।

पीड़ित ने बताया कि स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार को पीछे कर लिया और शाहजहांनाबाद थाना आ गए , जिससे बड़ी घटना टल गई। उनका दावा है कि कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और हमलावरों की संख्या कुल पांच हो गई। पीड़ित ने एक वीडियो में कहा कि यह पूरी घटना डीसीपी कार्यालय के ठीक सामने हुई, जो कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News