Punjab Kesari MP ads

LPG कनेक्शन को लेकर बड़ी खबर! परेशानी का करना पड़ सकता है सामना

Friday, Apr 03, 2026-07:09 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद अब भारत पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। एलपीजी की किल्लत अब आम लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जो मध्य प्रदेश के इंदौर के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। इंदौर में एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए पोर्टल को 1 महीने के लिए बंद कर दिया गया है। अब नए कनेक्शन के लिए 1 महीने बाद ही आवेदन किया जा सकेगा। इंदौर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि नए कनेक्शन के लिए पोर्टल को 1 महीने के लिए बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ई केवाईसी भी 1 महीने बाद होगी, जिसके बाद ही नए कनेक्शन दिए जाएंगे। अगर किसी को तत्काल गैस कनेक्शन या टंकी की जरूरत है, तो घरेलू उपयोग के लिए 5 किलो की टंकी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तब तक रहेगी जब तक नए कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। इस दौरान अगर किसी को कोई समस्या आती है, तो वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

इंदौर में एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए पोर्टल बंद होने से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था जल्द ही सामान्य हो जाएगी। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील की है मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद अब भारत पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है एलपीजी की किल्लत अब आम लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News