लाड़ली बहना योजना पर सरकार का मास्टर प्लान! 1500 बढ़कर 3000 कब मिलेंगे? बजट से बड़ा संकेत
Wednesday, Feb 18, 2026-11:16 AM (IST)
भोपाल: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए 18 फरवरी का दिन बेहद खास हो सकता है। राज्य सरकार आज विधानसभा में बजट पेश करने जा रही है और इस बजट से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी घोषणा की उम्मीद लगाई जा रही है। फिलहाल योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता मिल रही है, लेकिन सरकार पहले ही संकेत दे चुकी है कि इस राशि को बढ़ाकर ₹3,000 किया जाएगा।
हाल ही में राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाला बजट “डेवलपमेंट + ट्रस्ट” मॉडल पर आधारित होगा, जिसमें महिलाओं, किसानों, युवाओं, मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों पर खास फोकस रहेगा। ऐसे में लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाने पर फैसला हो सकता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सार्वजनिक मंच से ऐलान कर चुके हैं कि भविष्य में लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1,500 से बढ़ाकर ₹3,000 की जाएगी। महिलाओं को अब सिर्फ यह जानने का इंतजार है कि यह बढ़ी हुई रकम कब से मिलना शुरू होगी।
गौरतलब है कि योजना की शुरुआत ₹1,000 से हुई थी, जिसे पहले ₹1,250 और फिर ₹1,500 किया गया। यह राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर होती है। अब बजट में अगर 3000 रुपए को लेकर टाइमलाइन घोषित होती है, तो यह प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी साबित होगी।

