MP के इस जिले में महिलाओं की मांग, लाड़ली बहना योजना के पैसे मत दो लेकिन अवैध शराब ब्रिक्री रुकवा दो
Saturday, Feb 07, 2026-08:20 PM (IST)
(देवास): मध्य प्रदेश के देवास में लाडली बहनें अवैध शराब की बिक्री से इतनी तंग आ गई है कि वो उन्होंने एक बड़ी मांग कर डाली है। औरतों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि बेशक लाडली बहना योजना के पैसे मत दो लेकर अवैध शराब की ब्रिकी बंद करवाई जाए। महिलाओं का कहना है कि वो देवास जिले के खातेगांव में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब की ब्रिकी से बेहद दुखी है। इस शराब के चलते परिवार के साथ ही गांव का माहौल भी बिगड़ रहा है। आए दिन मारपीट और विवाद हो रहे हैं।
लाडली बहनों का कहना है कि कुसमानिया से दीपगांव के बीच गांवों की किराना दुकानों से गुमटियों में धड़ल्ले से शराब की अवैध बिक्री हो रही है लेकिन कोई पूछने वाला और कार्रवाई करने वाला नहीं है। कच्ची-पक्की अवैध शराब की बिक्री के विरोध में लाड़ली बाहनों ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने जिला पुलिस अधीक्षक और डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर शराब माफिया और अवैध शराब बिक्री से राहत दिलाने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि वो शराब की अवैध ब्रिकी से इतनी परेशान हो चुकी हैं कि जीना मुश्किल हो गया है।
गेहूं और चावल के बदले मिल रही शराब
ग्रामीण अंचलों की लाडली बहनों ने बताया कि किराना दुकानों पर गेहूं और चावल के बदले आसानी से शराब मिल जाती है। जिसके चलते छोटे बच्चे घर से अनाज की चोरी करके शराब का पीने लगे हैं। आसानी से शराब मिलने के कारण ग्रामीण शराब का सेवन अधिक करने लगे है।
लाड़ली बहना योजना के पैसे बंद कर दो लेकिन अवैध दारु पर लगाम लगाओ
आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब बिकने से घरेलू हिंसा तो बढ़ ही रही है साथ में गांव-गांव और गली-गली का माहौल भी खराब हो रहा है। शाम के समय महिलाएं घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं। शराब पीकर मदहोश हुए पुरुष गाली-गलौज करते हैं और कई बात तो मारपीट भी करते है। इससे घर परिवार के साथ ही गांव का माहौल भी बिगड़ रहा है। शराब माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

