Punjab Kesari MP ads

भाजपा में बड़ा सियासी फेरबदल! इस दिग्गज नेता के करीबी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लिस्ट जारी

Friday, Apr 24, 2026-11:35 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा में लगातार नियुक्तियों का दौर जारी है और इसी कड़ी में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण में बड़ी नियुक्ति ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी माने जाने वाले अशोक जादौन को ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उदयवीर सिंह गुर्जर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों को संगठन और सत्ता के संतुलन के रूप में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि अशोक जादौन लंबे समय से भाजपा संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं तथा उन्हें नरेंद्र सिंह तोमर का बेहद करीबी माना जाता है। ऐसे में उनकी इस नियुक्ति को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

PunjabKesari

वहीं उदयवीर Singh Gurjar को उपाध्यक्ष बनाए जाने से गुर्जर समाज के प्रतिनिधित्व को भी मजबूती मिलने की चर्चा है। भाजपा लगातार विभिन्न निगम-मंडलों, प्राधिकरणों और बोर्डों में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप रही है, जिससे संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति साफ नजर आ रही है।

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण प्रदेश का एक महत्वपूर्ण संस्थान माना जाता है, जिसकी जिम्मेदारी संभालना राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण होता है। नई नियुक्तियों के बाद अब स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News