Punjab Kesari MP ads

उमा भारती का बड़ा बयान- ''अयोध्या में राम मंदिर ही बन सकता है और कुछ नहीं''

Sunday, Nov 25, 2018-04:30 PM (IST)

भोपाल: अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर संभावित आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने बड़़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर बन सकता है और कुछ नहीं हो सकता है।मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार के बीच होशंगाबाद पहुंची उमा भारती ने ये बात कही। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर और राम के नाम पर हमारा कोई पेटेंट नहीं है। रामलला सभी के हैं और सभी को बोलने का अधिकार है।

PunjabKesari
 

अयोध्या विवाद में पहले भी दंगे भड़के हैं और हजारों जानें भी गई हैं। खासकर 6 दिसंबर 1992 की तारीख एक काली तारीख के तौर पर याद की जाती है, जब सांप्रदायिक दंगों में 2000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई। वहीं, खुफिया एजेंसी द्वारा यह भी जानकारी मिली है कि अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस की तरफ से रविवार को आयोजित धर्मसभा के दौरान साधु के भेष में आतंकी हमला कर सकते हैं। खुफिया ब्यूरो (आईबी) से मिले इनपुट के बाद यूपी पुलिस ने अयोध्या शहर की सुरक्षा अचानक और बढ़ा दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News