सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा का भंडाफोड़, 1 करोड़ 30 लाख की नगदी समेत 8 गिरफ्तार

Wednesday, Oct 14, 2020-06:51 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड़ 31 लाख रूपए नगद बरामद किए। वही 16 अलग अलग बैंक खातों को सीज किया जिसमें एक करोड़ पचास लाख रूपए जमा है। उसे पुलिस आने वाले समय में जब्त करेगी। बताया जा रहा है कि यह अब तक की ऑनलाइन सट्टे की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 

PunjabKesari

महू थाना पुलिस ने विदेशी एप्स धनगेम व धनकुबेर ऐप्स के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नगद एक करोड़ 31 लाख रूपए जब्त किये है। वही इनके अलग अलग स्टे बैंक बैंक ऑफ़ इण्डिया एचडीएफसी बैंक एक्ससिस बैंको में करीब एक करोड़ 50 लाख रुपया जमा है। पुलिस ने बैंक खातों को भी किया सीज आने वाले समय में बैंकों में जमा राशि को भी पुलिस जब्त करेगी। धन गेम सॉफ्टवेयर बनाने वाले मनोज मालिव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो सट्टे के मास्टमाइंड और मुख्य आरोपी राजा उर्फ़ लोकेश वर्मा की मदद करता था।

PunjabKesari

वही पूछताछ में पता चला है कि गिरोह के तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई से तार जुड़े होने के संकेत मिले है। वही इसका एक बाड़ा नेटवर्क बेंगलोर से संचालित होता है। वही इसमें लोगों के दुबई से भी तार जुड़े है। अब पुलिस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और पता लगा रही है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े है। बहुत जल्द ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े गिरोह का पुलिस पर्दाफ़ाश करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News