MP के 25 IAS और 3 IPS अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला
Sunday, Oct 05, 2025-02:23 PM (IST)

भोपाल: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) ने देशभर से 425 अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इनमें 287 IAS, 58 IPS और 80 अन्य सेवा के अधिकारी शामिल हैं।
मध्यप्रदेश से 25 IAS और 3 IPS अधिकारियों को बिहार में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया है। इन्हें बिहार भेजने से पहले दिल्ली में इलेक्शन मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इन अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव आयोग की "आंख और कान" बनकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। मध्यप्रदेश के नियुक्त IAS अधिकारियों में शामिल हैं: शोभित जैन, सोनाली वायंगकर, विवेक कुमार पोरवार, पी. नरहरि, डॉ. संजय गोयल, रघुराज एमआर, जीवी रश्मि, मदन नागरगोजे, स्वतंत्र कुमार सिंह, भरत यादव, अभिषेक सिंह, अजय गुप्ता, अमित तोमर, अविनाश लवानिया, प्रीति मैथिल, अनुराग चौधरी, कर्मवीर शर्मा, तरुण राठी, गौतम सिंह, गिरीश शर्मा, हरजिंदर सिंह, सरिता बाला, वीरेंद्र कुमार, राहुल हरिदास, कुमार पुरुषोत्तम।
ये पर्यवेक्षक बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रियाओं की निगरानी, नियमों के पालन और किसी भी अनियमितता की रिपोर्टिंग करेंगे।