'मदिरा प्रदेश' बयान के विरोध में सड़कों पर उतरे भाजपाई, कमलनाथ मुर्दाबाद के लगाए नारे

2/23/2023 8:26:07 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान का प्रदेश भर में विरोध हो रहा है। दमोह, विदिशा, रतलाम के साथ साथ कई शहरों में पुतला दहन किया गया। इसी कड़ी में इंदौर में नगर भाजपा ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की है।

PunjabKesari

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कमलनाथ के बयान से प्रदेश की जनता आहत  हुई है। इसके लिए उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश के जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हुआ कार्यकर्ताओं द्वारा इंदौर के लीगल तिराहे पर कमलनाथ के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष  गौरव रणदिवे ने बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ जी द्वारा शांति और समृद्धि के टापू एवं अपनी संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाले हमारे मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कहे जाने प्रदेश के करोड़ों जनता आहत किया है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रदेश में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंग विद्यमान है जहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट जैसे आयोजन और जी20 समूह के देशों की बैठकें प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आयोजित हो रही हैं, जहां स्थित शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा प्राप्त है, जहां की संस्कृति व खानपान पूरे देश में ही नहीं विदेश में ही अपनी विशिष्ट पहचान रखती है, हमारे ऐसे प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहना कमलनाथ के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News