Punjab Kesari MP ads

कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर अधिकारियों पर बुरी भड़की BJP पार्षद! बोली- अगली बार ऐसा हुआ तो अंजाम बहुत बुरा होगा

Thursday, Oct 01, 2026-08:32 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर इंदौर नगर निगम अधिकारियों ने वृद्धजनों के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस  कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर क्षेत्रीय पार्षद ने नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया और मीडिया के सामने ही नगर निगम के अधिकारियों को धमकी दे डाली, बाद में प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़ की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

PunjabKesari

वार्ड 59 की भाजपा पार्षद रुपाली पंडारकर ने निगम अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्रीय पार्षद अपनी वाली पर आए जाए तो कार्यक्रम नहीं होने देंगे, अगर भविष्य में इस तरह दोबारा होता है  अंजाम बहुत बुरा होगा।

PunjabKesari

इधर प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में आपसी समन्वय की कमी की वजह से इस तरह के हालत बने है लेकिन स्थानीय पार्षद रुपाली पंडारकर और विधायक गोलू शुक्ला से चर्चा कर ली जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। भाजपा नेत्री की धमकी और बयानबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News