सड़क पर लड़की से खुलेआम संबंध बनाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, विडियो हुआ था वायरल
Monday, May 26, 2025-09:58 AM (IST)

मंदसौर। (शाहरुख मिर्जा): मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली - मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंदसौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोहर धाकड़ को गरोठ उप जेल में भेज दिया गया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिन कर्मचारियों ने यह वीडियो वायरल किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को नोटिस भेज दिया गया है। कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। आपको बता दें की यह वीडियो वायरल होने के बाद 23 मई को भानपुरा थाना पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मनोहर धाकड़ के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें मनोहर धाकड़ महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे और एक वीडियो में डांस करते हुए एक्सप्रेस - वे पर दिखाई दे रहे थे। मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं।