प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी...सात फेरे होते ही लड़की को उठा ले गई पुलिस...लड़का थाने में बंद
Friday, May 16, 2025-07:02 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : MP के छतरपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार, कोर्ट मैरिज, फिर 7 फेरों में शादी और अब 24 घंटे में अलग होने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दोनों को अलग किसी और ने नहीं बल्कि पुलिस ने किया है। मामला छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के देरी गांव का है। जहां के रहने वाले 20 साल के अनिल अहिरवार को UP के अजनार थाना के टिकरिया गांव की सुनीता अनुरागी से 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार हुआ।
जहां बीते रोज उन्होंने जटाशंकर धाम मंदिर में शादी भी कर ली। वही आज पुलिस लड़के के घर पहुंची और लड़का-लड़की को लेकर थाने आई। जहां उन्होंने लड़के को थाने में बंद कर दिया और लड़की को जबरन गाड़ी में बिठाकर उसके परिजनों के साथ वापस भेज दिया। मामले को लेकर लड़के के परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हैं। परिजनों ने अब एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाई है।