Punjab Kesari MP ads

रतलाम में भाजपा नेता ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात ,पुलिस को दी गालियां, जानिए पूरा मामला

Monday, Jul 08, 2024-09:28 PM (IST)

रतलाम। (समीर खान): मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में  एक मामला ऐसा हुआ है, जहां पर भाजपा के एक नेता ने पुलिस जवानों को खुलेआम गालियां दी और उनके सामने ही गाड़ियों के कांच फोड़ते हुए गुस्से में बोला की जा बुला तेरे एसपी को! जब पुलिस के जवान और अधिकारियों की भाजपा नेताओं के सामने यह हालत है तो आम जनता की क्या होगी। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।

 यह वीडियो शहर के गायत्री सिनेमा के बाहर का है। यह वीडियो पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के खास और नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल का है,  दरअसल दिनेश पोरवाल के घर के बाहर किसी ने चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया था। रात एक बजे के करीब जब दिनेश पोरवाल घर के बाहर निकले तो हंगामा करने लगे और गाड़ी के कांच फोड़कर गायत्री सिनेमा के परिसर में भी पत्थरबाजी की, इस दौरान पुलिस जवान भी वहां पहुंच गए थे। 

PunjabKesari
पुलिस के जवानों को देख भाजपा नेता आग बबूला हो गया और बोला की तुम यहां क्यों रुको हो और गुस्से में बोला की जा बुला तेरे एसपी को! भाजपा नेता का पुलिस कर्मियों के प्रति इस प्रकार का बर्ताव और उसके साथ ही एसपी को भी इस तरीके से बुलाने की बात कहना आम जनता के गले नहीं उतर रही है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि पुलिस किस तरह से भाजपा नेताओं के आगे नतमस्तक है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वहीं जिस गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है उस गाड़ी मालिक के द्वारा भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

कई पदों पर रह चुके हैं भाजपा नेता दिनेश पोरवाल 

भाजपा के नेता दिनेश पोरवाल पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के खास नेता माने जाते हैं। वह हिम्मत कोठारी के कार्यकाल में ही इन्हें नगर निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News