Police station में सुंदरकांड को लेकर बवाल, भाजपा नेता का दिग्विजय पर फूटा गुस्सा

Friday, Jul 19, 2024-06:04 PM (IST)

भोपाल (विनीत पाठक) :  राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाने में सुंदरकांड पाठ को लेकर प्रदेश भर में बवाल मचा हुआ है जिसको लेकर कांग्रेस ने थाना प्रभारी के विरोध कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन दिया है। इसी बीच  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

PunjabKesari

दुर्गेश केशवानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक विशेष वर्ग की राजनीति करते हैं और उन्हें खुश करने के लिए हमेशा हिंदू धर्म पर आरोप लगाते आए हैं। दिग्विजय सिंह अगर सुंदरकांड पढ़ते होते तो वह कभी राम मंदिर पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगाते। दिग्विजय सिंह अगर सुंदरकांड पढ़ते होते तो भोपाल की जनता उन्हें 3.50 लाख वोटों से नहीं हराती अगर दिग्विजय सिंह सुंदरकांड पढ़ते होते तो उन्हें राजगढ़ की जनता नहीं हराती। दिग्विजय सिंह केवल विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए हिंदू पक्ष पर हमलावर रवैया अपनाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News