Punjab Kesari MP ads

"भाजपा नेता वापस जाओ"... ग्रामीणों ने जमकर लगाए नारे, कब्जा खाली करने को देरी से नोटिस पर विरोध प्रदर्शन; भारी पुलिस बल तैनात

Saturday, Jun 27, 2026-11:08 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित माना इलाके के नकटी गांव में शुक्रवार को कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया। जिस पर ग्रामीण भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। "भाजपा नेता वापस जाओ"... लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव किया। जिससे स्थिती बिगड़ी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर बवाल मचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने 25 जून की तारीख वाला नोटिस उन्हें शुक्रवार को आकर चस्पा किया। ऐसे में उन्हें कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का समय नहीं मिला। साथ ही वे प्रशासन के सामने अपनी बात भी नहीं रख सके। मौके पर जैसे ही लोगों को नोटिस थमाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। लोगों ने भाजपा नेता वापस जाओ के नारे लगाए। अधिकारियों का घेराव किया।

जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लोगों लोगों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। साथ ही कब्जा हटाने की कार्रवाई रोकने की मांग की।फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आगे की कार्रवाई प्रशासनिक निर्णय के बाद की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News