भूमिपूजन करने जा रहे BJP MLA का ग्रामीणों ने रोका रास्ता, कहा-उस बहदाल रास्ते से चलो जिस पर गांववाले चलते हैं, MLA वापिस लौटे

Sunday, Feb 08, 2026-02:27 PM (IST)

डिंडोरी (दीपू ठाकुर): मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। गांव के युवाओं ने विधायक का रास्ता रोक लिया और गांव की समस्याओं को लेकर उन्हें धरातल पर मुआयना करने का आग्रह करने लगे। विधायक रात के समय किसी गांव में भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे,लेकिन युवाओं के रास्ता रोक लिए जाने के बाद हो कार्यक्रम मे शामिल हुए बिना ही वापिस लौट गए।

PunjabKesari

गांव की खराब सड़क को लेकर रोका विधायक का रास्ता

दरअसल जिले में अमरपुर विकासखंड के पिंडरुखी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि  भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को युवाओं ने रास्ते में रोक लिया है। धुर्वे की गाड़ी को आगो नहीं जाने दिया जा रहा है। युवाओं का आरोप की गांव की मेन सड़क की हालत बेहद खराब और सड़क खस्ताहाल में है,इसलिए विधायक को उसी रास्ते से कार्यक्रम के लिए रवाना होना चाहिए ताकि वो असल स्थिति से अवगत हो सकें। गांव वाले किस तरह से समस्या से दो-चार हो रहे हैं विधायक को पता लगना चाहिए।

विधायक भूमिपूजन कार्यक्रम में गए बगैर ही लौटे

युवाओं के विरोध के चलते  विधायक भूमिपूजन कार्यक्रम में नहीं गए और वापिस लौट गए। लेकिन  विधायक के सामने ही ग्रामीण युवाओं ने पंचायत के सरपंच और सचिव की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराज़गी जताई। युवाओं का कहना था कि गांव की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पंचायत के प्रतिनिधि घूसखोरी में लगे हुए हैं । युवाओं की नाराज़गी और विरोध को देखते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे बिना कार्यक्रम में शामिल हुए ही वापस लौट गए।

हालांकि विधायक के जाने के बाद गाँव में पुलिस टीम पहुंची। शहपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर थाना के पिण्डरूखी में हुए इस मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। गांव वालों के गुस्से का वीडियो काफी चर्चित हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News