Punjab Kesari MP ads

भाजपा की हाईलेवल बैठक! मंडल अध्यक्ष- महामंत्री समेत कई कार्यकर्ता शामिल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Saturday, Apr 04, 2026-05:40 PM (IST)

रायगढ़ : केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को रायगढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्थापना दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और उसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना रहा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर विभिन्न गतिविधियां संचालित करेंगे।

कार्यक्रमों के अंतर्गत कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाएंगे तथा ‘गांव चलो-बस्ती चलो'अभियान के तहत ग्रामीणों एवं बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में जन चौपाल आयोजित की जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि विभिन्न स्थानों पर लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी निर्धारित कार्यक्रमों का पालन सुनिश्चित करें और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्थापना दिवस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और सेवा का सशक्त माध्यम बनेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News