भाजपा नेता की बढ़ी मुश्किलें! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कार्रवाई तेज, समर्थकों समेत 5 पर केस दर्ज
Saturday, Mar 28, 2026-11:45 AM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पुलिस उन्हें और उनके समर्थकों पर विवाद के बाद केस दर्ज किया गया था। शिकायत में अज्ञात आरोपी बताया गया था लेकिन कोर्ट में प्रस्तुत किए गए चालान में इनके नाम सामने आ गए हैं। कोर्ट केस में उन्हें और उनके समर्थकों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
ये है पूरा मामला
बल्देवबाग चौराहे पर हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस और पूर्व महापौर प्रभात साहू के बीच कथित बहस और झड़प हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन शुरुआत में आरोपियों के नाम स्पष्ट नहीं थे।
कोर्ट की भूमिका
मामला संवेदनशील था क्योंकि इसमें सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे। ऐसे में कार्रवाई धीमी रही, जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने जांच तेज की और प्रभात साहू सहित 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पहले जो आरोपी “अज्ञात” थे, अब उनकी पहचान सामने आ गई है।
इसके चलते अब मामला ज्यादा गंभीर हो गया है क्योंकि आरोपियों के नाम आधिकारिक रूप से दर्ज हो चुके हैं । आगे कानूनी कार्रवाई (जैसे सुनवाई, संभावित गिरफ्तारी या जमानत) हो सकती है । भाजपा नेता का नामजद आरोपी होने के बाद यह केस राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील बन गया है।

