भाजपा युवा मोर्चा ने किया कार्यकारिणी विस्तार, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, देखें सूची
Tuesday, May 12, 2026-01:31 PM (IST)
डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने बस्तर जिले में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस संबंध में नई नियुक्तियों की सूची जारी कर दी गई है।
संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।



