भाजयुमो की नई कार्यकारिणी घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Thursday, Feb 26, 2026-07:28 PM (IST)

बलरामपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) बलरामपुर की नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पांडेय द्वारा की गई। संगठन में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

राजपुर और बारियों मंडल की नई टीम

राजपुर मंडल अध्यक्ष: राजेश यादव

महामंत्री: कुमार गौरव सिंह

बारियों मंडल अध्यक्ष: हिमांशु श्रीवास्तव

महामंत्री: रामकरण चौधरी

जिला कार्यकारिणी में इन युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी

पंकज गुप्ता – जिला उपाध्यक्ष

प्रशांत सिंह – जिला उपाध्यक्ष

आशीष सोनी – सह कोषाध्यक्ष

सतेंद्र यादव – मीडिया प्रभारी

राजा सिंह – खेल-कला प्रमुख

बसंती सिंह – कन्या शक्ति संयोजिका

करम साय कौशिक और शुकुल पैकरा को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

पंकज गुप्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजपुर के सक्रिय युवा नेता पंकज गुप्ता को संगठन विस्तार के तहत जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे भाजयुमो मंडल राजपुर के महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूती दे चुके हैं।

प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुई नियुक्ति

यह नियुक्तियां किरण सिंह देव, पवन साय, राहुल टिकरिया एवं ओमप्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन में की गई हैं। नई टीम के गठन से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि यह नई कार्यकारिणी बलरामपुर जिले में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News