जबलपुर में आर्मी बेस वर्कशॉप में ब्लास्ट, 2 जवान शहीद, 3 घायल

Saturday, Mar 28, 2020-05:44 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर जिले में GCF फैक्ट्री में एक भीषण हादसा हो गया। जहां संस्थान 506 आर्मी बेस वर्कशॉप स्थित GCF फैक्ट्री के गन रिपेयर सेक्शन में नाइट्रोजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से दो जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन कर्मी घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का मिल्ट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूत्रों की माने तो जबलपुर जिले के खमरिया क्षेत्र स्थित 506 आर्मी बेस वर्कशाप में आज दोपहर को यह हादसा हुआ है। वर्कशॉप के एआरजी सेक्शन में चल रही ड्रिल के दौरान 130 एमएम तोप का रिकॉल सिलेंडर गिरने से उसमें ब्लास्ट हो गया। क्योंकि सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस भरी हुई थी। जिसकी चपेट में आने से एक आर्मी जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन जवान घायल हो गए। हालांकि, किसी भी आर्मी अधिकारी ने इस हादसे की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

PunjabKesari

वर्कशाॅप कमांडेंट को ठहराया जिम्मेदार
घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज़ फेडरेशन के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों ने 506 आर्मी बेस वर्कशाॅप के कमांडेंट ब्रिगेडियर मनोज कुमार को इस हादसे का ज़िम्मेदार माना है। उनके अनुसार, देशभर में कोरोना के चलते पीएम मोदी और रक्षामंत्री ने सभी इकाईयों को बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस बीच वर्कशाॅप में काम चलना किसी भी लिहाज से सही नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News